आरोपी पूर्व में भी मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जा चुका है जेल*
आरोपी पूर्व में भी मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जा चुका है जेल*
*कोतवाली कनखल*
*कोतवाली कनखल पुलिस ने शातिर वाहन चोर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दबोचा*
*आरोपी पूर्व में भी मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जा चुका है जेल*
*सतीकुण्ड स्थित महिला विद्यालय के पास जिम के बाहर से हुई थी चोरी*
दिनांक 11.03.2026 को वादी ललित ठाकुर पुत्र उमा शंकर निवासी मकान संख्या 19, विवेक विहार ज्वालापुर द्वारा ई-FIR पोर्टल के माध्यम से सूचना दी गई कि दिनांक 06.02.2026 को सतीकुण्ड स्थित जिम के बाहर पार्किंग से उनकी मोटरसाइकिल संख्या UP81CY7378 चोरी हो गई है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कनखल में मु0अ0सं0 81/26 अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्यों का अवलोकन करते हुए सघन सुरागरसी-पतारसी की गई।
दिनांक 12.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा जमालपुर क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रोककर पूछताछ करने पर वाहन के इंजन नंबर व चेसिस नंबर को ई-चालान मशीन से चेक किया गया, जो मोटरसाइकिल संख्या UP81CY7378 से मेल खाया, जो सतीकुण्ड से चोरी हुई थी।
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
हेमंत शर्मा पुत्र स्व० श्रवण शर्मा निवासी ग्राम सिसौना मक्खनपुर, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
एक अदद मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस संख्या UP81CY7378
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 गम्भीर सिंह तोमर
2. का0 प्रलव चौहान
3. का0 महावीर सिंह
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से स्कूल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों का लोकार्पण
February 07, 2026अबरार राव के नेतृत्व में फ्यूचर फाउंडेशन अकादमी का भव्य वार्षिक उत्सव सम्पन्न
April 05, 2026सिटी प्रेस क्लब की बैठक में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय
January 31, 2026
Comments 0