हरिद्वार
हरिद्वार
हरिद्वार । उत्तराखंड सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद का जन्मदिवस आज उनके निज निवास वेद मंदिर आश्रम, ज्वालापुर में अत्यंत श्रद्धा, सम्मान एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर उनके सहयोगी, शुभचिंतक एवं समर्थक बड़ी संख्या में आश्रम पहुंचे और उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।
जन्मदिवस समारोह के दौरान पूरे आश्रम परिसर में भक्तिमय एवं सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने मां गंगा से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद सदैव स्वामी यतीश्वरानंद पर बना रहे तथा वे दीर्घायु हों और इसी प्रकार समाज, प्रदेश एवं राष्ट्र की सेवा करते रहें। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनकल्याणकारी कार्यों की कामना की।
इस अवसर पर स्वामी यतीश्वरानंद ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसेवा और समाज कल्याण ही उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा आध्यात्मिक मूल्यों के साथ समाज को सही दिशा देने का कार्य करते रहेंगे और युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देने वालों में प्रमुख रूप से जैकेश गिरी, कुलदीप कुमार सैनी, अरविंद कुमार, पवन कुमार, उमेश कुमार, प्रदीप कुमार, आज़ाद, मोहित, नरेश, दीपक, मनीष कुमार, मुकुल कुमार, मुन्नू सिंह, उस्मान, मनोज, राजकुमार, सतीश कुमार, रजत, इमरान, सचिन, श्याम सुन्दर, मदन, रवि कुमार, रवि कश्यप, अतुल कुमार, गजेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, सोनू कुमार, पुष्पेंदर, शेर सिंह, जगराम, अरविंद चौहान, अनुज सैनी, मौनू, लोकेश, रजनीश, रोहित, विजय, देवेंद्र, नीतू सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में स्वामी यतीश्वरानंद को जन्मदिवस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और मां गंगा से उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से स्कूल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों का लोकार्पण
February 07, 2026सिटी प्रेस क्लब की बैठक में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय
January 31, 2026हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से स्कूल विकास कार्यों का लोकार्पण
February 10, 2026
Comments 0