श्रीनगर गढ़वाल
श्रीनगर गढ़वाल
श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी श्रीनगर नगर निगम की प्रत्याशी आशा उपाध्याय ने शुक्रवार को वार्ड संख्या दो-तीन-चार-पांच और छ में घर-घर जाकर प्रचार एवं कई स्थानों पर बैठक भी की उन्होंने सभी से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा यदि मेयर प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी का होगा तो श्रीनगर नगर निगम का चौमुखी विकास होगा क्योंकि विधायक,सांसद उत्तराखंड सरकार एवं केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जिससे सभी मिलकर यहां का विकास कर सकेंगे उनके साथ मौजूद पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठाणी ने कहा कि जब मैं श्रीनगर नगर पालिका अध्यक्ष रहा तो उस समय मैंने कई विकास कार्य किए उसके बाद नगर पालिका स्तर से जो कार्य छूट गए हैं उनको बहन आशा उपाध्याय पूरा करने का काम करेगी इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी की साथ आठ टोलिया अलग-अलग क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील के लिए भी गए भाजपा प्रत्याशी के साथ कार्यकारी मंडल महामंत्री बीपेंद्र बिष्ट,सीमा भंडारी एवं वार्ड के मतदाता आदि लोग मौजूद रहे। टोलियों में मुख्य रूप से सुधीर जोशी,जगमोहन नेगी,रेनू सुंदरियाल,शांति भट्ट,कुशलानाथ,नरी लाल,सुरेंद्र सिंह नेगी,रितांशु कंडारी आदि के नेतृत्व में टीम भ्रमण पर रही।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से स्कूल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों का लोकार्पण
February 07, 2026सिटी प्रेस क्लब की बैठक में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय
January 31, 2026हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से स्कूल विकास कार्यों का लोकार्पण
February 10, 2026
Comments 0