हरिद्वार
हरिद्वार
हरिद्वार : आज दिनांक 26/10/25 को जन संघर्ष मोर्चा ने गीता मंदिर कनखल में सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए संगठन विस्तार कर पदाधिकारियों को मनोनीत किया । बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष गुलशन खत्री ने कुंभ निर्माण कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोष जताया उन्होंने कहा कि गंगा घाटों के निर्माण में अधिकारी भ्रष्टाचार कर जन धन का दुरपयोग कर सरकार के मंसूबों को पलीता लगा रहे हैं। प्रवक्ता राजेश बादल ने विभागों में फैल रहे भ्रष्टाचार पर आक्रोश जताते हुए जिलाधिकारी से ऐसे विभागों की जांच कार्यवाही की मांग की नवनीत शर्मा ने शहर भर में घूम रही आवारा गायों को लेकर चिंता जाहिर की उन्होंने कहा कि सनातन देश में सनातनी सरकार के होते हुए पूजनीय गाय माता की दुर्दशा दुर्भायपूर्ण है सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए बैठक में रमेश वर्मा को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रणवीर शर्मा को जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र शीर्षवाल को जिला महामंत्री डॉ आर के वर्मा को जिला मीडिया प्रभारी नवनीत शर्मा को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष,नितिन कश्यप को युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनोनीत किया जिसका सभी ने स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया । बैठक में एस एन शर्मा,राजेश बादल,अनिल ठाकुर,संजीव शर्मा,नितिन पोखरियाल संजय त्यागी आदि उपस्थित रहे ।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से स्कूल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों का लोकार्पण
February 07, 2026सिटी प्रेस क्लब की बैठक में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय
January 31, 2026हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से स्कूल विकास कार्यों का लोकार्पण
February 10, 2026
Comments 0