स्वच्छता अभियान
स्वच्छता अभियान
*तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनने के लिए 2 माह 3 दिन से निरंतर चलाया जा रहा सफाई अभियान*
*जनपद को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाने के लिए 31 जनवरी तक चलाया जा रहा है महा स्वच्छता अभियान*
*जिलाधिकारी ने महा स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को विभागवार रोस्टर किया जारी*
*मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ,सुंदर,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य*
*मुख्यमंत्री का यह है सपना,*
*साफ स्वच्छ हो हरिद्वार अपना*
*हरिद्वार 20 जनवरी 2026*
तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सफाई अभियान ने दो माह तीन दिन से निरंतर सफाई अभियान शहर से लेकर गांव कस्बों तक चलाया जा रहा है,जिसका असर अब धरातल पर दिखने लगा है।
जनपद को साफ स्वच्छ बनाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है, सफाई अभियान में ओर तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों का विभागवार रोस्टर तैयार करते हुए 31 जनवरी तक जनपद में महा स्वच्छता अभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि स्वच्छता अभियान में जो जिम्मेदारी एवं दायित्व जिस अधिकारी को सौंपी गई है वह अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करेंगे,जिससे कि तीर्थनगरी को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाया जा सके।
*आज जनपद में चलाया गया महा स्वच्छता अभियान का विवरण*
*सिंचाई विभाग द्वारा भी चलाया गया स्वच्छता अभियान*
अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग ओमजी गुप्ता ने अवगत कराया है कि सिंचाई विभाग द्वारा आज बैरागी कैंप क्षेत्रांतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया इसके साथ ही नालियों की साफ सफाई एवं झाड़ियों का कटान भी किया गया।इस अवसर और सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सफाई अभियान में शामिल रहे।
*बीएचईएल द्वारा भी चलाया गया सफाई अभियान*
बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने अवगत कराया है कि बीएचईएल टाउनशिप एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा सेक्टर 4 चौराहा से डीपीएस रोड एवं पीएसी रोड तक सफाई अभियान चलाया गया।
*पीएसी द्वारा भी चलाया गया सफाई अभियान*
पीएसी कमांडेड हरीश वर्मा ने अवगत कार्य है कि 40 वाहिनी पीएसी परिसर क्षेत्रांतर्गत सफाई अभियान चलाया गया।
*भारत स्काउट गाइड द्वारा हरकी पौड़ी नाई घाट क्षेत्रांतर्गत सफाई अभियान चलाया गया*
प्रबंधन भारत स्काउट गाइड मनोज सिरोही ने अवगत कराया है कि भारत स्काउट गाइड द्वारा आज हरकी पैड़ी नाई घाट क्षेत्रांतर्गत सफाई अभियान चलाया गया।
*एनएचएआई के द्वारा भी चलाया गया साफ अभियान*
एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर रानीपुर झाल, रॉयल वृंदावन होटल क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई कार्य किया गया।
*लोनिवि के द्वारा भी चलाया गया सफाई अभियान*
अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार ने अवगत कराया है कि सप्तऋषि एवं भारतमाता मंदिर रोड क्षेत्रांतर्गत सफाई का कार्य किया गया।
*जिला पंचायत द्वारा भी चलाया गया सफाई अभियान*
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने अवगत कराया है कि भूमानंद अस्पताल बहादराबाद से संस्कृति महाविधालय तक स्वच्छता अभियान चलाया गया साथ ही पॉलीथिन प्लास्टिक एकत्रित किया गया।
*खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा चलाया जा रहा अपने अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान*
खण्ड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कराया कि मंजरी,धर्मपुर रोहलकी क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई कार्य कराया गया,जिसमें 13 कुंटल कूड़ा कचरा एकत्रित किया गया।
खण्ड विकास अधिकारी रूड़की ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत लाठरदेवा शेख, हरजोली झोझा,अकबरपुर झोझा क्षेत्रांतर्गत साफ़ सफाई का कार्य किया गया।
भारत स्काउट गाइड द्वारा नाई घाट हरकी पौड़ी क्षेत्रांतर्गत चलाया गया स्वच्छता अभियान।
*रावली महदूद में भी चलाया गया सफाई अभियान*
रावली महदूद में श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के तत्वाधान में एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत के नेतृत्व में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रावली में महदूद नंबर 01 में बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी के निर्देशन में नगर पालिका शिवालिक नगर पालिका के सहयोग से जेसीबी के माध्यम से रावली महदूद में नाले की सफाई का कार्य करा गया।
*जिला प्रशासन की स्वच्छता अभियान के लिए अपील*
*अब न चलेगा कोई बहाना,*
*सफाई अभियान में सबको है आना*
-जिला सूचना अधिकारी हरिद्वार-
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से स्कूल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों का लोकार्पण
February 07, 2026सिटी प्रेस क्लब की बैठक में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय
January 31, 2026हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से स्कूल विकास कार्यों का लोकार्पण
February 10, 2026
Comments 0