मुख्यालय स्तर से चलाया जा रहा ऑपरेशन स्माइल ला रहा मुरझाए चेहरों पर मुस्कान*
मुख्यालय स्तर से चलाया जा रहा ऑपरेशन स्माइल ला रहा मुरझाए चेहरों पर मुस्कान*
*ऑपरेशन स्माइल 2026 – जनपद हरिद्वार*
*मुख्यालय स्तर से चलाया जा रहा ऑपरेशन स्माइल ला रहा मुरझाए चेहरों पर मुस्कान*
*SSP हरिद्वार के निर्देश पर जनपद हरिद्वार में ऑपरेशन स्माइल टीम ने बिखेरी मुस्कान*
*हरिद्वार पुलिस द्वारा 2 साल से गुमशुदा 8 वर्षीय बालक को ढूंढकर मां के सुपुर्द किया*
मुख्यालय स्तर पर दिनांक 18/02/2026 से 18/04/2026 तक गुमशुदा बच्चों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु चलाया जा रहा है विशेष अभियान “ऑपरेशन स्माइल”
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह (IPS) के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक (अपराध)/नोडल अधिकारी AHTU सुश्री निशा यादव के पर्यवेक्षण में टीम द्वारा सराहनीय कार्य।
कोतवाली नगर हरिद्वार में पंजीकृत FIR संख्या 824/2024 गुमशुदा बालक (उम्र 8 वर्ष) की तलाश में एंटी ह्यूमन ट्रैफ़िकिंग यूनिट को विवेचना प्राप्त हुई थी जिसमें कार्रवाई करते हुए टीम गैर प्रांत रामपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित राजकीय बालगृह पहुंची, जहां बालक संरक्षण में मिला।
बालक की पहचान की पुष्टि होने के बाद टीम ने परिजनों की तलाश शुरू की। दिए गए मोबाइल नंबर बंद मिलने पर अन्य माध्यमों से खोजबीन कर परिजनों का पता कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में लगाया, जहां वे मजदूरी कर रहे थे।
टीम द्वारा परिजनों को साथ लेकर बाल कल्याण समिति रामपुर (उ.प्र.) के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति द्वारा उचित काउंसलिंग के पश्चात आदेशानुसार बालक को उसकी माता श्रीमती पूजा पत्नी रामपाल उर्फ अजय निवासी ग्राम पायर खास, जनपद गोण्डा (उ.प्र.) की सुपुर्दगी में दिया गया।
लगभग दो वर्ष बाद अपने बेटे को देखकर परिजन भावुक हो उठे और उसे गले लगाकर रो पड़े। परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस व ऑपरेशन स्माइल टीम का नम आंखों से आभार व्यक्त किया।
इस प्रकार जनपद हरिद्वार की ऑपरेशन स्माइल टीम ने एक परिवार के चेहरे पर दोबारा मुस्कान लौटा दी।
*ऑपरेशन स्माइल टीम*
1. निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह रमोला
2. उ0नि0 देवेंद्र यादव
3. हे0का0 राकेश कुमार
4. का0 मुकेश कुमार
5. का0 दीपक चंद
6. म0का0 गीता
7. म0का0 शशिबाला
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से स्कूल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों का लोकार्पण
February 07, 2026अबरार राव के नेतृत्व में फ्यूचर फाउंडेशन अकादमी का भव्य वार्षिक उत्सव सम्पन्न
April 05, 2026सिटी प्रेस क्लब की बैठक में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय
January 31, 2026
Comments 0