महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक समारोह
महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक समारोह
हरिद्वार एक आध्यात्मिक नगरी है जहां संतों का सानिध्य सभी को समान रूप से प्राप्त होता है संतों की इस नगरी में समय-समय पर अनेक समाज के हित मे और धर्म के हित में अनेक कार्य होते रहते हैं। और संतों का सानिध्य निष्पक्ष रूप से सभी भक्त जनों को प्राप्त होता है इसी श्रृंखला में हरिद्वार में एक विशाल आयोजन होने जा रहा है। महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक समारोह
श्री स्वामी प्रेमानंद सरस्वती जी महाराज के 36 वी पुण्यतिथि एवं श्री आनंदवन समाधि पीठाधीश्वर शामभवाचार्य अनंत श्री विभूषित स्वामी रामानुज सरस्वती जी महाराज का महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक समारोह का भव्य और दिव्य रूप में किया जा रहा है आयोजन
रविवार 29 मार्च श्री गुरुदेव पादुका पूजन, समाधि अभिषेक पूजन और अर्जुन किया गया
सोमवार 30 मार्च 2026 शामभवाचार्य स्वामी रामानुज सरस्वती अनंत श्री विभूषित जी का महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक महोत्सव एवं संत महामंडलेश्वर के द्वारा आशीर्वचन का होगा आयोजन श्री आनंदवन समाधि सिद्ध पीठ पर
30 मार्च को महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक समारोह का आयोजन बहुत ही भव्य दिव्य रूप में होने जा रहा है जिसमें संत महामंडलेश्वर के द्वारा आशीर्वचन भी सभी भक्तजनों को प्राप्त होंगे। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक समारोह अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की अध्यक्षता में स्वामी रामानुज सरस्वती जी महाराज के महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक समारोह का कार्यक्रम आनंदवन समाधि सिद्ध पीठ हरिद्वार में होगा जिसमें श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाडा परिषद मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट पंचायती श्री निरंजनी अखाडा मायापुर हरिद्वार तथा सचिव पंचायती श्री निरंजनी अखाडा मायापुर हरिद्वार से श्री महंत राम रतन गिरी जी और साथ ही महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद गिरी जी महाराज ,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद जी महाराज ,स्वामी आत्मबोधानंद सरस्वती जी महाराज, स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी महाराज एवं संरक्षक श्रद्धेय गुरु भाई रविंद्र किशोर सिंहा जोकि पूर्व राज्यसभा सांसद भारतीय जनता पार्टी से है और एक उद्योगपति एवं राष्ट्र चिंतक हैं तथा साथ ही विशेष सहयोगी के रूप में श्री ऋतुराज किशोर सिन्हा जी जो की राष्ट्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी एवं समस्त सिन्हा परिवार की तरफ से इस कार्यक्रम में नेतृत्व करेंगे। इन सभी का सानिध्य और मार्गदर्शन इस महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक में सभी श्रद्धालुओ को प्राप्त होगा। सभी भक्तजन सोमवार 30 मार्च को श्री आनंदवन समाधि सिद्ध पीठ रोड़ी बेला हरिद्वार में सादर आमंत्रित है। समय में पहुंचकर सभी संतों का शुभ आशीर्वाद और आशीर्वचन ग्रहण करें।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से स्कूल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों का लोकार्पण
February 07, 2026अबरार राव के नेतृत्व में फ्यूचर फाउंडेशन अकादमी का भव्य वार्षिक उत्सव सम्पन्न
April 05, 2026सिटी प्रेस क्लब की बैठक में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय
January 31, 2026
Comments 0