जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष अवशेष धनराशि को 28 फरवरी तक अनिवार्य रूप से व्यय करने के दिए निर्देश*
जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष अवशेष धनराशि को 28 फरवरी तक अनिवार्य रूप से व्यय करने के दिए निर्देश*
*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने की जिला योजना की समीक्षा बैठक*
*जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष अवशेष धनराशि को 28 फरवरी तक अनिवार्य रूप से व्यय करने के दिए निर्देश*
*हरिद्वार 16 फरवरी 2026*
जिला योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025- 26 के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनों के लिए स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष अवशेष धनराशि के संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार कक्ष में जिला योजना की समीक्षा की।
उन्होंने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिला योजना के अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए जो धनराशि स्वीकृत की गई है तथा जिन विभागों द्वारा अभी तक धनराशि का व्यय नहीं किया गया है,ऐसे विभाग अवशेष धनराशि को 28 फरवरी तक अनिवार्य रूप से व्यय करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि 28 फरवरी तक धनराशि व्यय न होने के दशा में आवेश धनराशि को किसी अन्य विभाग को निर्गत की जाएगी जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित अधिकारी का होगा।
उन्होंने सभी अधिकारियों को सचेत किया है कि जिनके द्वारा शेष धनराशि व्यय नहीं की गई है तथा जो भी कार्य किया जाना है उसे शीर्ष प्राथमिकता से पूर्ण करते हुए तथा व्यय की गई धनराशि का प्रमाण पत्र अर्थ संख्या आधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक मे अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी,जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, परियोजना निर्देशक उरेडा वाई एस बिष्ट सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से स्कूल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों का लोकार्पण
February 07, 2026सिटी प्रेस क्लब की बैठक में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय
January 31, 2026हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से स्कूल विकास कार्यों का लोकार्पण
February 10, 2026
Comments 0