कोतवाली खानपुर का वार्षिक निरीक्षण, SP ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी लक्सर ने परखी व्यवस्थाएं*
कोतवाली खानपुर का वार्षिक निरीक्षण, SP ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी लक्सर ने परखी व्यवस्थाएं*
*कोतवाली खानपुर*
*कोतवाली खानपुर का वार्षिक निरीक्षण, SP ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी लक्सर ने परखी व्यवस्थाएं*
दिनांक 15.03.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार एवं क्षेत्राधिकारी लक्सर द्वारा कोतवाली खानपुर, जनपद हरिद्वार का वर्ष 2025 का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम गार्ड की सलामी ली गई तथा सलामी में तैनात पुलिसकर्मियों का टर्न-आउट व शस्त्र कवायद चेक की गई। तत्पश्चात शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके उपरांत मालखाना का निरीक्षण कर अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा आपदा उपकरणों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने और पुरानी सामग्री को नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सरकारी संपत्ति का समय-समय पर भौतिक सत्यापन किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।
थाना अभिलेखों की जांच करते हुए प्रविष्टियों को समय से पूर्ण करने तथा ड्यूटी रोस्टर तैयार कर उसी के अनुसार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान बैरकों एवं भोजनालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, शौचालय एवं स्नानागारों की नियमित सफाई कराने तथा पुलिसकर्मियों को ताजा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, आगन्तुक कक्ष तथा सम्पूर्ण आवासीय परिसर का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं फिटनेस के लिए नियमित रूप से योग, व्यायाम तथा वॉलीबॉल आदि खेल गतिविधियां संचालित कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान निरीक्षण टीम के साथ प्रभारी निरीक्षक दिग्पाल सिंह कोहली, व0उ0नि0 मंसूर अली, उ0नि0 नवीन नेगी (चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर), अपर उ0नि0 योगेन्द्र सिंह, अपर उ0नि0 तरुण कुमार, अपर उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी बालावाली) सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से स्कूल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों का लोकार्पण
February 07, 2026अबरार राव के नेतृत्व में फ्यूचर फाउंडेशन अकादमी का भव्य वार्षिक उत्सव सम्पन्न
April 05, 2026सिटी प्रेस क्लब की बैठक में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय
January 31, 2026
Comments 0