ज्वालापुर पुलिस की मुस्तैदी और जागरूकता से खोया हुआ बच्चा चंद घंटों में परिजनों से मिला*
ज्वालापुर पुलिस की मुस्तैदी और जागरूकता से खोया हुआ बच्चा चंद घंटों में परिजनों से मिला*
*कोतवाली ज्वालापुर*
*ज्वालापुर पुलिस की मुस्तैदी और जागरूकता से खोया हुआ बच्चा चंद घंटों में परिजनों से मिला*
दिनांक 15.03.2026 को ज्वालापुर पुलिस को दौराने गश्त/चेकिंग सराफा बाजार मस्जिद, ज्वालापुर के पास लगभग 05 वर्ष का एक बच्चा अकेले घूमता हुआ मिला, जो अपने परिजनों से बिछड़ गया था। बच्चा रो रहा था और अपनी जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं दे पा रहा था।
खोए हुए बच्चे को उसके परिजनों से मिलवाना ज्वालापुर पुलिस के लिए एक चुनौती बन गया। तत्पश्चात ज्वालापुर पुलिस द्वारा बच्चे को पुलिस चौकी बाजार में सुरक्षित संरक्षण में रखा गया तथा आसपास के स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई।
पुलिस द्वारा बच्चे का फोटो सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्रसारित किया गया। अथक प्रयासों के बाद ज्वालापुर पुलिस बच्चे के परिजनों का पता लगाने में सफल रही।
इसके बाद बच्चे को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
परिजनों व स्थानीय लोगों ने की सराहना
ज्वालापुर पुलिस की तत्परता, सूझबूझ और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के चलते खोए हुए बच्चे को चंद घंटों में परिजनों से मिलवाया जा सका, जिस पर बच्चे के परिजनों व स्थानीय जनता द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा की गई।
*पुलिस टीम*
1. उप निरीक्षक मनीष भंडारी
2. हेड कांस्टेबल गोवर्धन प्रसाद
3. कांस्टेबल कपिल गोला
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से स्कूल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों का लोकार्पण
February 07, 2026अबरार राव के नेतृत्व में फ्यूचर फाउंडेशन अकादमी का भव्य वार्षिक उत्सव सम्पन्न
April 05, 2026सिटी प्रेस क्लब की बैठक में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय
January 31, 2026
Comments 0