जिला सैनिक परिषद' की प्रथम त्रैमासिक बैठक अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में संपन्न हुई।'
जिला सैनिक परिषद' की प्रथम त्रैमासिक बैठक अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में संपन्न हुई।'
*हरिद्वार 21 फरवरी 2026*
'जिला सैनिक परिषद' की प्रथम त्रैमासिक बैठक अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में संपन्न हुई।'
बैठक का संचालन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर डा० सरिता पंवार (अ०प्रा०) द्वारा किया गया, उन्होंने अपर जिलाधिकारी, अन्य अधिकारियों एंव पूर्व सैनिकों का स्वागत करते हुए पूर्व की त्रैमासिक बैठक के बिन्दुओं की समीक्षा एंव कृत कार्यवाही से अवगत कराया साथ ही पूर्व सैनिकों द्वारा उठायें गये बिन्दुओं से अवगत कराया गया।
उप जिलाधिकारी ने शहीद स्मारक हेतु भूमि के चिन्हिकरण, शहीद सैनिक कैप्टेन जगदीश चन्द्र भटट् की स्मृति में शहीद द्वार के निर्माण, अवैध निर्माण, लालढांग के बाजार से अतिक्रमण हटाने आदि के संबंध में उठाये गये बिन्दुओं पर संबंधित विभागों एंव जिला सैनिक कल्याण कार्यालय को नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही उन्होंने पूर्व सैनिकों के कार्यों को प्राथमिकता पर किये जाने का आश्वासन दिया ।
तत्पश्चात बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर डा० सरिता पंवार (से०नि०) ने सभी अधिकारियों व अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में अधिशासी अभियन्ता, नगर निगम, जूनियन इंजी० नगर निगम, पूर्व सैनिक समेत ब्लाक प्रतिनिधि,सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास कार्यालय हरिद्वार के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से स्कूल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों का लोकार्पण
February 07, 2026सिटी प्रेस क्लब की बैठक में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय
January 31, 2026हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से स्कूल विकास कार्यों का लोकार्पण
February 10, 2026
Comments 0