*लगातार बढ़ रहे वाहनों व जाम की स्थिति से निजात दिलाने हेतु पुलिस ने खोजे विकल्प*
*लगातार बढ़ रहे वाहनों व जाम की स्थिति से निजात दिलाने हेतु पुलिस ने खोजे विकल्प*
*हरिद्वार पुलिस*
*SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर, SP ट्रैफ़िक निशा यादव ने किया संभावित पार्किंग स्थलों का भ्रमण*
*लगातार बढ़ रहे वाहनों व जाम की स्थिति से निजात दिलाने हेतु पुलिस ने खोजे विकल्प*
*रानीपुर मोड़, ज्वालापुर एवं शिवालिक नगर क्षेत्र में किया स्थलीय भ्रमण*
*हमारा उद्देश्य, सुगम आवागमन, एवं बेहतर पार्किंग व्यवस्था बनाना*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 12.03.2026 को पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव द्वारा यातायात/सीपीयू टीम के साथ रानीपुर मोड़, ज्वालापुर मार्केट एवं शिवालिक नगर क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण किया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में बढ़ते वाहनों एवं जाम की समस्या को देखते हुए दुपहिया एवं चौपहिया छोटे वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए संभावित स्थलों का चिन्हीकरण किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय लोगों से भी वार्ता कर पार्किंग के उपयुक्त विकल्पों पर चर्चा की गई।
यातायात पुलिस द्वारा यह पहल शहर में बढ़ती यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा बाजार क्षेत्रों में लगने वाले जाम की स्थिति से निजात दिलाने के उद्देश्य से की जा रही है।
हमारा उद्देश्य शहर में सुगम आवागमन सुनिश्चित करना तथा नागरिकों को बेहतर पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध कराना है, जिससे बाजार क्षेत्रों में यातायात दबाव कम किया जा सके।
Like
Dislike
Love
Angry
Sad
Funny
Wow
हेलोनिक्स टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से स्कूल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यों का लोकार्पण
February 07, 2026अबरार राव के नेतृत्व में फ्यूचर फाउंडेशन अकादमी का भव्य वार्षिक उत्सव सम्पन्न
April 05, 2026सिटी प्रेस क्लब की बैठक में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय
January 31, 2026
Comments 0